SKNAU on Facebook

Latest news, events and photos from the university's official Facebook page

SKNAU emblem

Sri Karan Narendra Agriculture University, Jobner

@sknau · 12,098 followers

Latest posts

Updated 30 min ago
*विश्व खाद्य दिवस" आयोजित जोबनेर, श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा "विश्व … 4 photos

*विश्व खाद्य दिवस" आयोजित

जोबनेर, श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा "विश्व खाद्य दिवस" आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में
डॉ. शैलेश गोदीका, निदेशक (प्रसार शिक्षा) ने पूरी दुनिया में आज आयोजित विश्व खाद्य दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आजादी से पूर्व आज ही के दिन 16 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की याद में मनाया जाता है जिसका जिसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक भुखमरी कुपोषण को मिटाना और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना है साथ ही उन्होंने बताया इस वर्ष 2026 की थीम "आज नवाचार करें, कल पोषण दें" पर रखी है जो अत्याधुनिक विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और किसानों के पारंपरिक ज्ञान के मेल पर केंद्रित है ताकि भविष्य के लिए एक टिकाऊ और मजबूत खाद्य प्रणाली बनाई जा सकेl

डॉ . बी. एल. आसीवाल(प्रसार वैज्ञानिक) ने बताया कि आज भारत खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के बाद भी देश की गरीब जनता भुखमरी, कुपोषण से ग्रस्त है जिसके लिए वैज्ञानिकों पर अब देश में गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न उत्पादन करने की चुनौती को देखते हुए उत्पादन तकनीक, पोषण सुरक्षा, पर्यावरण को संरक्षित करने का दायित्व रहेगाl जिसका अधिक से अधिक किसानों तक प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी कृषि स्नातक के युवाओं को निभाने को कहाl इस कार्यक्रम में प्रसार शिक्षा निदेशालय पर कृषि स्नातक के 44 विद्यार्थियों ने भाग लिया l
जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जानी ड्रोन तकनीक एवं देखीं कृषि महाविद्यालय की गतिविधियाँ जोबनेर। जूनागढ… 5 photos

जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जानी ड्रोन तकनीक एवं देखीं कृषि महाविद्यालय की गतिविधियाँ

जोबनेर। जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय के अमरेली स्थित संस्थान के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय, जोबनेर का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण दल में स्टाफ सदस्य डॉ. विशाल वी. अग्रावत, डॉ. अल्केश ए. राठवा, डॉ. अलवीरा ए. राजवाड़ी एवं डॉ.कुर्तिका एस. पटेल सहित कुल 80 विद्यार्थी शामिल रहे, जिनमें 45 छात्र एवं 35 छात्राएँ थीं।

इस अवसर पर इंजीनियरिंग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. उपेंद्र सिंह एवं डॉ. मोहित कुमार ने विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक एवं विभिन्न कृषि यंत्रों की कार्यप्रणाली तथा कृषि में उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी।

इसके उपरांत सहायक आचार्य डॉ. बी.एस. बधाला ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों तथा उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, फार्म पॉण्ड तथा बस्सी झाझड़ा एवं बसेड़ी कालख में अपनाई जा रही संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, विश्वविद्यालय में संचालित अन्य कृषि संबंधी नवाचारों एवं गतिविधियों से भी विद्यार्थियों को परिचित कराया।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रीकरण, जल संरक्षण तथा संरक्षित खेती की नवीन पद्धतियों से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था।
देशी प्रशिक्षणार्थियों ने कृषि महाविद्यालय की गतिविधियों का किया अवलोकन जोबनेर। राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा क… 6 photos

देशी प्रशिक्षणार्थियों ने कृषि महाविद्यालय की गतिविधियों का किया अवलोकन

जोबनेर। राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा के देशी (DAESI) इनपुट डीलर प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों ने श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय, जोबनेर का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि एवं डेसी पाठ्यक्रम के प्रभारी घनश्याम कुलदीप ने बताया कि एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रशिक्षणार्थी बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय लाइसेंस प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता पूरी कर सकेंगे।

डॉ. ओ.पी. गढ़वाल ने प्रशिक्षणार्थियों को संरक्षित खेती की तकनीकों के बारे में जानकारी दी तथा पॉलीहाउस का भ्रमण करवाया।
कार्यक्रम की शुरुआत एक्सटेंशन थिएटर से हुई डॉ. बी.एस. बधाला ने कहा कि कृषि आदान विक्रेता किसानों के सीधे संपर्क में रहते हैं। इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वे किसानों को उर्वरकों एवं कीटनाशकों के संतुलित एवं अनुशंसित मात्रा में उपयोग के लिए प्रेरित करें, ताकि कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ मृदा एवं पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कृषि महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी दी।

इसके बाद प्रशिक्षणार्थियों ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। मृदा विज्ञान विभाग में डॉ. के.के. शर्मा एवं डॉ. गजानंद जाट ने मृदा परीक्षण तथा पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी दी। वहीं, कृषि अभियांत्रिकी विभाग में डॉ. उपेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने ड्रोन तकनीक और कृषि में इसके उपयोग के बारे में अवगत कराया।

भ्रमण के दौरान अर्जुन खर्रा सहित कृषि प्रसार शिक्षा विभाग की पीएचडी छात्रा प्रियंका एवं एम.एससी. विद्यार्थियों ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न विभागों की गतिविधियों से अवगत कराने में सहयोग किया।
सीड पोर्टल पर रबी 2026-27 के बीजों का डेटा लाइव, किसान घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग 5 photos

सीड पोर्टल पर रबी 2026-27 के बीजों का डेटा लाइव, किसान घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग
विद्यार्थियों ने जानी कृषि शिक्षा, ड्रोन तकनीक एवं संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीकें 3 photos

विद्यार्थियों ने जानी कृषि शिक्षा, ड्रोन तकनीक एवं संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीकें
सीड पोर्टल पर रबी 2026-27 के बीजों का डेटा लाइव, किसान घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग 2 photos

सीड पोर्टल पर रबी 2026-27 के बीजों का डेटा लाइव, किसान घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग
विद्यार्थियों ने जानी कृषि शिक्षा, ड्रोन तकनीक एवं संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीकें जोबनेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्याल… 11 photos

विद्यार्थियों ने जानी कृषि शिक्षा, ड्रोन तकनीक एवं संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीकें

जोबनेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोजमाबाद के 50 विद्यार्थियों ने श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय, जोबनेर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा, कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आई. एम. खान, डॉ. ओ. पी. गढ़वाल, डॉ. बी. एस. बधाला एवं डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के महत्व,जेट एवं आईसीएआर के माध्यम से कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया तथा संरक्षित खेती की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध शैक्षणिक एवं रोजगार की संभावनाओं से भी अवगत कराया।

महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के भ्रमण के दौरान डॉ उपेन्द्र सिंह, डॉ. नवीन, डॉ. मोहित, डॉ. सुमन चौधरी एवं डॉ. सुशीला एचेरा ने विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक के कृषि में उपयोग, फसलों में लगने वाले विभिन्न कीटों की पहचान एवं नियंत्रण, फसलों में पोषक तत्वों के महत्व तथा मिट्टी की जांच की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने आधुनिक कृषि तकनीकों को नजदीक से देखा और उनके व्यावहारिक उपयोग को समझा।

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यालय के अध्यापक राकेश कुमार, अविनाश जैन एवं संगीता खांशीवाल भी उपस्थित रहे। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।
श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ एवं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्…

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ एवं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कर्ण नरेंद्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मालावी गणराज्य में भारत के राजदूत ने विद्यार्थियों से किया संवाद, शैक्षणिक सहयोग एवं एमओयू पर हुई चर्चा

मालावी गणराज्य में भारत के राजदूत ने विद्यार्थियों से किया संवाद, शैक्षणिक सहयोग एवं एमओयू पर हुई चर्चा
मालावी गणराज्य में भारत के राजदूत ने विद्यार्थियों से किया संवाद, शैक्षणिक सहयोग एवं एमओयू पर हुई चर्चा 7 photos

मालावी गणराज्य में भारत के राजदूत ने विद्यार्थियों से किया संवाद, शैक्षणिक सहयोग एवं एमओयू पर हुई चर्चा
YouTube X (Twitter) LinkedIn